Home Breaking News ‘पठान डे’ पर मिले प्यार के बाद मेकर्स का एक और मास्टरस्ट्रोक, वीकएंड पर इतने रुपये का किया टिकट

‘पठान डे’ पर मिले प्यार के बाद मेकर्स का एक और मास्टरस्ट्रोक, वीकएंड पर इतने रुपये का किया टिकट

0
‘पठान डे’ पर मिले प्यार के बाद मेकर्स का एक और मास्टरस्ट्रोक, वीकएंड पर इतने रुपये का किया टिकट

[ad_1]

पठान

पठान
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दुनियाभर में शाहरुख खान के स्टारडम को दोबारा जिंदा करने वाली फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार कर रही है। सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन, शाहरुख, दीपिका और जॉन की अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज कर रही ‘पठान’ देशभर में 508.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। केजीएफ से लेकर दंगल तक सभी फिल्मों को धूल चटाने के बाद अब इसकी नजरें बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को चकनाचूर करने पर है। ऐसे में निर्माता इस जद्दोजहद में लगे हैं कि किसी भी तरह से फिल्म यह रिकॉर्ड तोड़ दे। इसी की तरफ एक कदम बढ़ाते हुए मेकर्स ने एक ऐसी चाल चली है, जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर बिछी बिसात का खेल खत्म कर सकती है। 

Project K: प्रभास-दीपिका ने महाशिवरात्रि पर फैंस को दिया तोहफा, थिएटर में इस दिन दस्तक देगी ‘प्रोजेक्ट के’  

देश के साथ-साथ विदेशी धरती पर जबरदस्त कमाई करने वाली ‘पठान’ के फैंस के लिए जहां मेकर्स ने ‘पठान डे’ की घोषणा करते हुए इसके टिकट की कीमत 110 रुपये की थी। वहीं अब ‘पठान डे’ पर मिले प्यार को देखते हुए मेकर्स ने एक बार फिर टिकट को लेकर ऑफर दिया है। हालांकि, इस बार फिल्म 110 में नहीं बल्कि 200 रुपये में देखने को मिलेगी पर फिर भी यह काफी कम है। अब सवाल उठता है कि 200 रुपये में हम ‘पठान’ कब देख सकते हैं। तो इसका जवाब जानने के लिए यश राज फिल्म्स द्वारा किया गया यह ट्वीट देख लेते हैं..

यश राज फिल्म्स ने अपने नए ऑफर के बारे में जानकारी देते हुए ‘पठान’ के तीनों कलाकारों का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में साफ लिखा है कि इस वीकएंड पर ‘पठान’  पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस  सिनेमाघरों में 200 रुपये में देखने को मिलेगी। यश राज फिल्म्स ने लिखा,  ‘पठान डे पर मिले जबरदस्त प्यार के चलते पेश है आपके लिए कुछ खास। पठान के टिकट अब इस वीकएंड फ्लैट 200 रुपये में उपलब्ध हैं।’

Ankita Lokhande: प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? पहली बार अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत खुश हूं..

बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने बीते दिन यानी शुक्रवार को  बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस एक्शन ड्रामा ने अब तक कुल 508.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब देखना होगा कि फैंस इस ऑफर के चलते ‘पठान’ पर कितना प्यार बरसाते हैं। 

Kashmir Files: अनुपम खेर ने बिना नाम लिए प्रकाश राज पर साधा निशाना, कहा- ऐसे लोगों को जिंदगी भर झूठ बोलना..



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here