[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली टेस्ट के दौरान बड़ा झटका लगा
डेविड वॉर्नर बाकी बचे दिल्ली टेस्ट में नहीं खेलेंगे
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही. दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन कम स्कोर पर ऑल आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और बुरी खबर आई है. टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिल्ली टेस्ट में आगे नहीं खेलेंगे. वो इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं. मैट रेनशॉ वॉर्नर के कनकशन सब्टीट्यूट होंगे. शनिवार को दूसरे दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये जानकारी दी.
डेविड वॉर्नर को दिल्ली टेस्ट के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों ने काफी परेशान किया था. खासतौर पर मोहम्मद सिराज की कई गेंद वॉर्नर के शरीर पर लगीं थीं. सिराज की एक गेंद हेलमेट पर लगने के बावजूद वॉर्नर ने कन्कशन टेस्ट नहीं दिया था. हालांकि, बाद में वो 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद वो फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं उतरे थे. इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि वॉर्नर अब इस टेस्ट में आगे नहीं खेलेंगे.
डेविड वॉर्नर के स्थान पर मैट रेनशॉ कन्कशन सब्सिट्यूट होंगे. रेनशॉ नागपुर टेस्ट में नाकाम रहे थे. उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 2 रन बनाए थे. पहली पारी में तो वो खाता तक नहीं खोल पाए थे. वॉर्नर दिल्ली टेस्ट में शुरुआत से परेशान नजर आ रहे थे. उन्होंने अपना खाता 21वीं गेंद पर खोला था. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने अपनी शॉर्ट गेंदों से लगातार वॉर्नर को परेशान किया था.
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 8वें ओवर में सिराज ने बाउंसर मारी थी, जिसे वॉर्नर खेलना तो चाहते थे, लेकिन चूक गए. गेंद एल्बो पर लगने के बाद वो दर्द से छटपटाते नजर आए थे. बाद में वॉर्नर स्प्रे करवाकर खेलने की तैयारी करने लगे थे. इसके बाद सिराज ने वॉर्नर को बाउंसर फेंकी थी, जो सीधे उनके हेलमेट से टकराई थी. दोबारा फिजियो को मैदान पर उतरकर कन्कशन चेक करना पड़ा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David warner
FIRST PUBLISHED : February 18, 2023, 09:02 IST
[ad_2]
Source link