Home Breaking News Nikki Murder Case: खूनी दूल्हे की बरात में शामिल थे ये ‘कातिल बराती’, कोर्ट ने सभी को पुलिस रिमांड पर भेजा

Nikki Murder Case: खूनी दूल्हे की बरात में शामिल थे ये ‘कातिल बराती’, कोर्ट ने सभी को पुलिस रिमांड पर भेजा

0
Nikki Murder Case: खूनी दूल्हे की बरात में शामिल थे ये ‘कातिल बराती’, कोर्ट ने सभी को पुलिस रिमांड पर भेजा

[ad_1]

निक्की यादव हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिता वीरेंद्र गहलोत के बाद साहिल के दो कजिन व दो दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चचेरे भाई आशीष व मौसेरे भाई नवीन के अलावा दोस्त अमर और लोकेश के रूप में हुई है। पांचों को हत्याकांड की साजिश (120बी) में शामिल होने के अलावा सबूत मिटाने (201), अपराधी को शरण देने (212) और अपराध की जानकारी पुलिस को न देने (202) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वीरेंद्र सहित पांचों आरोपियों को पुलिस ने अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस में सिपाही नवीन की द्वारका जिले में तैनाती है। नवीन को निलंबित करने के अलावा विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।



अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि निक्की हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने जब साहिल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो वह हत्याकांड में अन्यों के शामिल होने की बात से इनकार करता रहा, लेकिन बाद में पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात में और लोग भी शामिल हैं। 


साहिल से पूछताछ, सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पिता व अन्य की भूमिका भी सामने आई। छानबीन के बाद अपराध शाखा की टीम ने वीरेंद्र गहलोत समेत बाकी सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के कहने पर नौ फरवरी को साहिल ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली। उसके घर में शादी का जश्न चल रहा था। देर रात करीब एक बजे साहिल घर से चचेरे भाई की गाड़ी लेकर निकल गया। वहां से वह सीधे निक्की के उत्तम नगर स्थित फ्लैट पर पहुंचा। सुबह तक वह वहीं रहा। इसके बाद दोनों कार से निकल गए। वहां से दोनों पहले निजामुद्दीन पहुंचे, बाद में आनंद विहार, कश्मीरी गेट होते हुए निगम बोध घाट पहुंच गए। यहां साहिल ने कार में ही निक्की की हत्या कर दी।


चारों आरोपी ढाबे के बाहर निगरानी करते रहे

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त ने बताया कि शादी वाले दिन दूल्हे के गायब होने पर घर पर हंगामा मचा था। चार-पांच गाड़ियां लेकर निकले लोग उसकी तलाश में थे। साहिल का मोबाइल भी बंद आ रहा था। साहिल ने निक्की की हत्या करने के बाद नवीन, आशीष, अमर व लोकेश को कॉल की। चारों एक ही कार में थे। उसने निक्की की हत्या की खबर देकर मित्राऊ गांव स्थित ढाबे पर पहुंचने के लिए कहा। चारों वहां पहुंच गए। शव को ढाबे के फ्रिज में रखने के दौरान चारों बाहर निगरानी करते रहे जबकि साहिल शव को ठिकाने लगाता रहा। इसके बाद पांचों ने घर पहुंचते ही पिता को निक्की हत्या की खबर दी। पिता ने साहिल से कहा कि पहले वह शादी कर ले, बाद में देखा जाएगा कि शव का क्या करना है। इसके बाद साहिल ने दूसरी शादी कर ली।


पुलिस को मुखबिर तंत्र से जानकारी मिली

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त ने बताया कि पुलिस को अपने मुखबिर तंत्र से हत्याकांड की जानकारी 13 फरवरी को हो गई थी। हत्याकांड की क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने वैज्ञानिक सबूत जुटाए हैं। सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज के अलावा घटनास्थल से बेहद बारिक से बारिक सबूतों को भी इकट्ठा किया गया है। सबूतों के आधार पर पुलिस सभी आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेगी।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here