[ad_1]

डॉ. एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ
– फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। विदेश मंत्री का यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है। ऑस्ट्रेलिया में विदेश मंत्री रायसीना@सिडनी कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस पहली बार ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हो रही है। इस दौरे में हिंद प्रशांत महासागर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को बढ़ाने पर अहम बातचीत हो सकती है।
बता दें कि रायसीना@सिडनी कॉन्फ्रेंस की थीम, पर्यावरण, भू-राजनीति और ऊर्जा बदलाव है। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में विदेश मंत्री ने उन्हें दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के विकास के बारे में जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पीएम के साथ रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई और साथ ही क्रिकेट पर भी बात हुई। दोनों नेताओं के बीच सिडनी के किरिबिल्ली हाउस में मुलाकात हुई।
हिंद प्रशांत महासागर रणनीतिक रूप से काफी अहमियत रखता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया इस क्षेत्र की बड़ी ताकतें हैं। बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ पीस एंड कॉन्फलिक्ट स्टडीज की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल करीब 94 हजार जहाज, करीब 5.3 ट्रिलियन डॉलर की कीमत का सामान लेकर हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र से गुजरते हैं। कह सकते हैं कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए हिंद महासागर बेहद अहम है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में मेरीटाइम स्टेबिलिटी और बिना किसी बाधा के आवागमन, यहां से होने वाले व्यापार के लिए बेहद जरूरी है। इस क्षेत्र में चीन का दबदबा है। चीन की चुनौती से निपटने के लिए ही भारत और ऑस्ट्रेलिया आपसी सहयोग को बढ़ा रहे हैं।
[ad_2]
Source link