[ad_1]
हाइलाइट्स
किरण मोरे ने कॉमेंट्री के दौरान निखिल चोपड़ा को सुनाया था किस्सा
भारत ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की
किरण मोरे मुंह पर ग्लव्स रखकर अपने गेंदबाजों को बता रहे थे
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है. दोनों देश कहीं भी जब आमने सामने होते हैं तो कोई किसी से हारना नहीं चाहता. क्रिकेट के मैदान पर भी दोनों टीमें एक दूसरे को पछाड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती हुई नजर आती हैं. साल 1992 के वनडे वर्ल्ड कप को कैसे भुलाया जा सकता है जब पाकिस्तान के बैटर जावेद मियांदाद (Javed Mianadad) भारतीय खिलाड़ी को चिढ़ाने के लिए लाइव मैच में मेढ़क की तरह उछलने लगा. तब मियांदाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सामने ये सब करते हुए नजर आए.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है. जब वह खेलते थे तब ग्राउंड के अंदर अपनी हरकतों से विवाद खड़ा करते थे और संन्यास के बाद वह भारत के खिलाफ जहर उगलकर हमेशा सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं. 1992 के वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने थीं. उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 217 रन का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय अच्छी स्थिति में थी. लेकिन बाद में उसके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए. आमिर सोहेल 62 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान इमरान खान खाता भी नहीं खोल सके.
यह भी पढ़ें:विराट से लेकर रोहित तक… 5 क्रिकेटर जो खेल रत्न से हो चुके हें सम्मानित.. सबसे पहले किसे दिया गया?
पाकिस्तान की टीम लगातार विकेट गिरने के बाद हताश होने लगी. भारत के खेमे में खुशी का माहौल था. जब कभी पाकिस्तानी बैटर कुछ गलती करते विकेट के पीछे से विकेटकीपर किरण मोरे (Kiran More) खुशी में उछल उछलकर अपील लगातार अपील करते दिखे. तब दूसरे छोर पर जावेद मियांदाद खड़े थे. मोरे को ऐसा करते देख मियांदाद ने भारतीय विकेटकीपर से कुछ कहा और उसके बाद वह उन्हीं की तरह उछल उछलकर कूदने लगे. तब गेंदबाजी छोर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर थे.
भारत ने बेंसन एंड हेजेस वर्ल्ड कप में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को 43 रन से पराजित किया था. पाकिस्तान की टीम 49 ओवर के मुकाबले में 48.1 ओवर में 173 रन पर ढेर हो गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, Javed Miandad, Kiran more, Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : February 18, 2023, 14:43 IST
[ad_2]
Source link