[ad_1]
बॉलीवुड में तमाम ऐसे कलाकार हैं जो नेपोटिज्म के उदाहरण हैं। इन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया, लेकिन खास सफलता हासिल नहीं हुई। इसके अलावा कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं, जिन्होंने न तो कभी एक्टिंग की और न ही इसके बारे में कभी सोचा। इसके बाद भी ये हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं…
एकता कपूर अपने आप में ही एक बड़ा नाम है। सभी जानते हैं कि एकता कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जितेंद्र की बेटी हैं। वह स्क्रीन राइटर, टेलीफिल्म्स निर्माता और फिल्म निर्देशक हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स के जरिए एकता दर्शकों को एंटरटेन करती हैं। एकता ने महज 17 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने निर्माता के रूप में अपना करियर बनाने का फैसला किया था। एकता ने तमाम सीरियल का निर्देशन किया है। उनकी नेट वर्थ 13 मिलियन डॉलर है।
[ad_2]
Source link