[ad_1]
नई दिल्ली. जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) की कप्तानी में सौराष्ट्र ने इतिहास रच दिया है. टीम ने 3 साल के अंदर 2 बार रणजी ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया. रविवार को खत्म हुए फाइनल में (Ranji Trophy 2022-23 Final) सौराष्ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट ने पहली पारी में 3 जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट झटके. इस तरह से उन्हें कुल 9 विकेट मिले. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. इससे पहले सौराष्ट्र ने मौजूदा सीजन में लिस्ट-ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था.
जयदेव उनादकट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी. पहले टेस्ट के लिए उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला. दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए रिलीज कर दिया. अब उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को चैंपियन बना दिया है. सौराष्ट्र को मैच जीतने के लिए सिर्फ 12 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.
चेतन सकारिया भी चमके
मैच की बात करें, तो बंगाल ने पहली पारी में 174 रन बनाए थे. जयदेव उनादकट के अलावा बाएं हाथ के चेतन सकारिया ने भी 3 विकेट लिए. जवाब में अर्पित वसवाड के 81 रन के सहारे सौराष्ट्र ने पहली पारी में 404 रन बनाए. हार्विक देसाई, शेल्डन जैक्सन और चिराग जानी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. जवाब में बंगाल की टीम दूसरी पारी में 241 रन ही बना सकी. कप्तान मनोज तिवारी ने सबसे अधिक 68 रन बनाए.
IND Vs Aus 2nd Test Day 3 Live: भारत को मिला 115 रन का लक्ष्य, लंच तक स्कोर 14/1
दूसरी पारी में जयदेव उनादकट के अलावा चेतन सकारिया को भी 3 विकेट मिला. अर्पित ने टूर्नामेंट में बेहतरीन करते हुए 907 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Jaydev unadkat, Ranji Trophy, Team india
FIRST PUBLISHED : February 19, 2023, 12:27 IST
[ad_2]
Source link