[ad_1]
हाइलाइट्स
शिखर धवन भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं
पिछले साल रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में कप्तानी की थी
मां के कहे 2 शब्दों ने शिखर को बुरे दौर से निकलने में मदद की
नई दिल्ली. भारतीय ओपनर शिखर धवन इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पिछले साल वो वनडे में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर (724 रन) के बाद दूसरे स्थान पर थे. लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 80 के आसपास था. इसी वजह से 2023 की शुरुआत में ही धवन की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई थी. उन्हें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मौका नहीं दिया गया था.
शुभमन गिल ने हाल के महीनों में जिस तरह से वनडे में पारी की शुरुआत करते हुए बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए वर्ल्ड कप के साल में शिखर धवन की वापसी टीम इंडिया में मुश्किल दिख रही. लेकिन, धवन ने अभी भी भारतीय टीम में कमबैक की आस नहीं छोड़ी है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह बात कही है. इसके लिए उन्होंने अपनी मां की एक बात का जिक्र भी किया, जिसने बुरे दौर में उनके लिए प्रेरणा का काम किया.
मां के कहे 2 शब्द बुरे वक्त में काम आए: धवन
शिखर धवन ने इस इंटरव्यू में कहा था, “पहले मैं टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए बहुत परेशान रहता था. करियर में एक दौर ऐसा भी आया था, जब मैं टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था. काफी मेहनत के बाद भी टीम में जगह बरकरार रखने में मैं नाकाम रहा था. उस वक्त मेरे अंदर काफी गुस्सा भी था. मैं दूसरों को अपनी नाकामी के लिए जिम्मेदार ठहरा था. लेकिन उस दौर से निकलने में मुझे मां के कहे दो शब्दों ने काफी मदद की. दरअसल, मेरी मां बचपन में अक्सर मुझे गुरुद्वारा लेकर जाती थी और हमेशा एक बात कहती थी कि कोई बात नहीं, इस बार टीम इंडिया में नहीं होगा तो आगे हो जाएगा. उनके कहे इन 2 शब्दों ने मुझे हर बार बुरे दौर से निकलने में मदद की.”
‘मैं अब बहुत खुश और संतुष्ट हूं’
धवन ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा था, मैंने क्रिकेट में काफी कुछ हासिल किया है. अब मैं जिंदगी और खेल को अलग नजरिये से देखता हूं. अब मैं टीम से बाहर होने पर परेशान नहीं होता हूं. मुझे मालूम है कि यह वक्त भी निकल जाएगा. उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं, समय के साथ, अनुभव के साथ आप सीखते हैं कि इस तरह के हालात को कैसे संभालना है. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. अगर कोई मेरे सर्वश्रेष्ठ से बेहतर कर रहा है, तो उससे मुझे कोई शिकायत नहीं.
डेब्यू…कप्तानी…वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं, धोनी के लिए 2 लम्हे हैं सबसे खास, एक ने तो हिलाकर रख दिया था
यही वजह है कि शिखर धवन को उम्मीद है कि वो एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी कर लेंगे. धवन का ध्यान फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन पर है, जिसमें वो पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: ODI World Cup, Rohit sharma, Shikhar dhawan, Shubman gill, Team india
FIRST PUBLISHED : February 19, 2023, 09:27 IST
[ad_2]
Source link