Home Breaking News Helmet Buying Tips: कैसे खरीदें अपने लिए सही हेलमेट, सुरक्षित सफर के लिए इन पांच टिप्स को रखें ध्यान

Helmet Buying Tips: कैसे खरीदें अपने लिए सही हेलमेट, सुरक्षित सफर के लिए इन पांच टिप्स को रखें ध्यान

0
Helmet Buying Tips: कैसे खरीदें अपने लिए सही हेलमेट, सुरक्षित सफर के लिए इन पांच टिप्स को रखें ध्यान

[ad_1]

दो पहिया वाहन को चलाने से लेकर खुद को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट कितना उपयोगी होता है। यह बात उन सभी लोगों को जरूर पता होगी जो दो पहिया वाहन पर सवारी करते हैं। कई बार लोग कुछ पैसे बचाने के चक्कर में ऐसे हेलमेट खरीद लेते हैं, जो हादसे के बाद दो पहिया वाहन सवार की जान बचाने की जगह और नुकसान कर देते हैं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि अपने लिए किस तरह सही हेलमेट को खरीदा जा सकता है।



क्यों जरूरी है हेलमेट

अधिकतर लोग हेलमेट को सिर्फ चालान से बचने के लिए लगाते हैं। लेकिन यह सही बात नहीं है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट को लगाने से ना सिर्फ आप चालान से बच सकते हैं, बल्कि हादसा होने पर आप अपने सिर और मुंह को गंभीर चोट से भी बचा पाते हैं।

यह भी पढ़ें – Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ


स्टाइलिश हेलमेट से रहें दूर

बाजार में आजकल कई तरह के डिजाइन वाले हेलमेट मिलते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन हर जगह से हेलमेट के कई विकल्प आसानी से मिल जाते हैं। कुछ हेलमेट को देखते ही खरीदने का मन करता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि स्टाइलिश हेलमेट के साथ सुरक्षा भी पूरी मिले। इसलिए स्टाइलिश हेलमेट की जगह उसी हेलमेट को खरीदना सही रहता है जो पूरी तरह से आपके सिर और मुंह को ढक सके।

यह भी पढ़ें – Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र


क्वालिटी है जरूरी

कभी-भी कुछ पैसे बचाने के लिए लोग सस्ते हेलमेट खरीद लेते हैं। ऐसे हेलमेट पहनकर सफर करने के दौरान कई बार पुलिस भी आपको रोक लेती है और फिर चालान काट दिया जाता है। वहीं हादसे के समय हल्की क्वालिटी के हेलमेट जल्दी टूट जाते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा हो जाता है। इसलिए हमेशा आईएसआई मार्क वाले अच्छे हेलमेट को खरीदना सही रहता है।

यह भी पढ़ें – How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

 


साइज भी अहम

जब भी हेलमेट खरीदने जाएं तो हमेशा उसे अच्छे से चेक करें। एक बार क्वालिटी से संतुष्ट हो जाएं तो फिर उसे पहनकर भी देखें। हर व्यक्ति के सिर का आकार अलग होता है, वहीं हेलमेट भी कई साइज में मिलते हैं। इसलिए जब भी हेलमेट खरीदे उसे पहनकर देखें कि वह आपको फिट हो रहा है या नहीं और अगर ज्यादा टाइट या लूज हो तो दूसरा हेलमेट लेना बेहतर होता है।

 

यह भी पढ़ें – Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here