Home Sports IND vs AUS: केएल राहुल से बीच मैदान हो गई ये बड़ी चूक, Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

IND vs AUS: केएल राहुल से बीच मैदान हो गई ये बड़ी चूक, Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

0
IND vs AUS: केएल राहुल से बीच मैदान हो गई ये बड़ी चूक, Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

[ad_1]

India vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए हैं. केएल राहुल (KL Rahul) पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इन सब के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आपका भी सिर चकरा जाएगा. 

केएल राहुल से बीच मैदान हो गई ये बड़ी चूक

केएल राहुल (KL Rahul) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह डीप मिड विकेट में फील्डिंग कर रहे हैं. इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने उनकी तरफ एक शॉट लगाया, मगर उप-कप्तान को इसका पता ही नहीं चलता और गेंद केएल राहुल (KL Rahul) के दाईं तरफ से सीमा रेखा को पार कर गई. उनके इस ढीलेपन की वजह से फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं. 

इस सीरीज में लगातार फ्लॉप 

केएल राहुल (KL Rahul) दिल्ली टेस्ट मैच की पहली पारी में 41 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. इस पारी के दौरान उन्होंने एक भी चौका नहीं लगाया, वहीं एक छक्का जड़ा. वहीं, केएल राहुल (KL Rahul) सीरीज के पहले मैच में भी टीम पर बोझ साबित हुए थे. केएल राहुल इस मैच में केवल 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. राहुल ने इस दौरान 71 गेंदों का सामना किया और एक चौका जड़ा था.

मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दूसरे दिन भारत ने दस विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 263 रन बनाए थे. हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 61 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 62 रन की हो गयी और उसके नौ विकेट बचे हुए है. 

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com– सबसे पहले, सबसे आगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here