[ad_1]

जंग के बीच यूक्रेन पहुंचे जो बाइडन
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के एक साल पूरा होने से ठीक पहले जो बाइडन ने कीव पहुंचकर सभी को चौंका दिया है। वह सोमवार को यूक्रेन पहुंचे और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। बता दें, रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी, 2022 को हमला किया था। तब से यह पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन पहुंचे हैं।
बाइडन का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, अमेरिका अभी तक दूर से यूक्रेन को सैन्य मदद पहुंचाता रहा है। जो बाइडन ने कई मौकों पर एलान किया है कि वह यूक्रेन के साथ हर हाल में खड़े रहेंगे। हालांकि, सोमवार को उनके यूक्रेन दौरे ने क्रेमलिन रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी है।
[ad_2]
Source link