[ad_1]

Nikki Murder Case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निक्की हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि निक्की और साहिल ने एक अक्तूबर 2020 को ग्रेट नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। निक्की का परिवार इससे बेखबर था, लेकिन साहिल के परिवार को इसकी जानकारी थी।
कई बार साहिल ने परिवार से निक्की को बहू स्वीकार करने के लिए भी कहा था, लेकिन दूसरी जाति का होने के कारण परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। यही वजह थी कि परिवार ने साहिल की दूसरी शादी करवा दी।
दूसरी लड़की से शादी का था दवाब
पुलिस के सूत्रों का कहना है कि साहिल का परिवार दूसरी लड़की से शादी का दबाव बना रहा था। साहिल ने कई बार परिवार को निक्की के बारे में बताया था, लेकिन दूसरी जाति होने की वजह से परिवार उसको स्वीकार नहीं कर रहा था। परिवार भी निक्की को रास्ते से हटाना चाहता था। यही वजह है कि पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में पिता वीरेंद्र व अन्य का शामिल किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निक्की और साहिल ने कई साल के प्यार के बाद ग्रेटर नोएडा के नवादा डेल्टा-1 स्थित आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। साहिल ने पूछताछ के दौरान जब इसका खुलासा किया तो एक टीम ने मंदिर जाकर वहां के पुजारी से पूछताछ की। मंदिर से दोनों की शादी का सर्टिफिकेट भी बरामद कर लिया गया।
[ad_2]
Source link