Home Breaking News Ranji Trophy: सौराष्ट्र बना रणजी चैंपियन, बंगाल को नौ विकेट से हराया, तीन साल में दूसरी बार जीता खिताब

Ranji Trophy: सौराष्ट्र बना रणजी चैंपियन, बंगाल को नौ विकेट से हराया, तीन साल में दूसरी बार जीता खिताब

0
Ranji Trophy: सौराष्ट्र बना रणजी चैंपियन, बंगाल को नौ विकेट से हराया, तीन साल में दूसरी बार जीता खिताब

[ad_1]

रणजी ट्रॉफी

रणजी ट्रॉफी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी 2023 के फाइनल में सौराष्ट्र ने बंगाल को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही यह टीम पिछले तीन सीजन में दूसरी बार चैंपियन बनी है। फाइनल मैच में जयदेव उनादकट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को खिताब जिताया है। फाइनल मुकाबले में बंगाल ने पहली पारी में 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में सौराष्ट्र ने 404 रन जड़ दिए। वहीं, बंगाल की टीम दूसरी पारी में 241 रन ही बना पाई। ऐसे में सौराष्ट्र ने दूसरी पारी एक विकेट खोकर 14 रन बनाए और फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने नौ विकेट लिए और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्पित वसवदा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

जयदेव उनादकट ने अपनी कप्तानी में दूसरी बार सौराष्ट्र को चैंपियन बनाया है। उन्होंने एक कप्तान और खिलाड़ी दोनों किरदार में शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को तीन साल में दो बार चैंपियन बनाने में सफल रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here