Home Breaking News इंदौर में फेल होने से नाराज छात्र ने प्राचार्य को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर, शिक्षा जगत में आक्रोश

इंदौर में फेल होने से नाराज छात्र ने प्राचार्य को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर, शिक्षा जगत में आक्रोश

0
इंदौर में फेल होने से नाराज छात्र ने प्राचार्य को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर, शिक्षा जगत में आक्रोश

[ad_1]

INDORE NEWS

INDORE NEWS
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बीएम कॉलेज की प्राचार्य को छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रोफेसर विमुक्ता शर्मा कॉलेज के फॉर्मेसी डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल हैं। सोमवार 20 फरवरी को शाम के समय यह घटना हुई। विमुक्ता इंदौर के शिक्षा जगत में डैडी के नाम से मशहूर (स्व.) प्रो.अशोक शर्मा की बहू हैं। प्नशासन की लापरवाही से शिक्षा जगत के लोगों में आक्रोश है। 

जैसे ही कार में बैठीं, आरोपी ने फेंका पेट्रोल

प्राचार्य कॉलेज से काम खत्म करके अपने घर के लिए निकल रही थीं। जैसे ही वे कार में बैठीं, छात्र ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कोई कुछ समझ पाता इतनी देर में प्रिंसिपल को आग ने घेर लिया। आरोपी छात्र का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

80 प्रतिशत झुलसीं प्राचार्य, आरोपी भी आया चपेट में

प्रिंसिपल 80 प्रतिशत तक जली हैं और छात्र भी आग की चपेट में आकर 20 प्रतिशत तक जला है। बताया जा रहा है कि आशुतोष परीक्षा में फेल किए जाने से नाराज था और उसने यह वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आशुतोष को हिरासत में ले लिया है।

पहले भी वारदात कर चुका है छात्र

सिमरोल थाने के टीआई आरएनएल भदौरिया ने बताया कि छात्र पहले भी कॉलेज में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उस पर चाकूबाजी की वारदात करने का भी एक मामला है। उसने कॉलेज के प्रोफेसर विजय पटेल भी चाकू से हमला किया था। पुलिस टीम कॉलेज से साक्ष्य जुटा रही है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here