Home Sports चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को लगा तगड़ा झटका, मैच जिताऊ गेंदबाज IPL से हुआ बाहर, देखें VIDEO

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को लगा तगड़ा झटका, मैच जिताऊ गेंदबाज IPL से हुआ बाहर, देखें VIDEO

0
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को लगा तगड़ा झटका, मैच जिताऊ गेंदबाज IPL से हुआ बाहर, देखें VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

काइल जैमीसन चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे
चेन्‍नई ने न्‍यूजीलैंड के गेंदबाज को एक करोड़ रुपये में खरीदा था

नई दिल्‍ली. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए आईपीएल 2023 (IPL 2023) आखिरी सीजन हो सकता है. टीम अपने कप्‍तान को जीत के साथ विदाई देना चाहेगी. माही भी लीग का पांचवां खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. हालांकि, लीग शुरू होने से पहले सीएसके के लिए बुरी खबर आई है. टीम के स्‍टार पेसर काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) आईपीएल से बाहर हो गए हैं. जैमीसन को ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उनका बेस प्राइस था. इससे पहले जैमीसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे, जहां उन्हें 15 करोड़ रुपये में मिले थे.

न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन इस सप्ताह पीठ की सर्जरी कराने के बाद कम से कम तीन से चार महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं. जैमीसन को पिछले साल जून में पीठ में चोट लगी थी. वह इंग्‍लैंड के‍ खिलाफ पहले टेस्‍ट मैच से मैदान में वापसी करने वाले थे, लेकिन वार्मअप मुकाबले में उनकी चोट दोबारा उभर गई. ऐसे में जैमीसन पूरी सीरीज से बाहर हो गए. एमआरआई स्कैन और सर्जन की सलाह के बाद न्‍यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जैमीसन की सर्जरी कराने का फैसला किया है.

Tags: Chennai super kings, Csk, IPL, Kyle Jamieson, Ms dhoni



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here