Home Breaking News जुनैद-नासिर हत्याकांड: हिंदू महापंचायत में राजस्थान पुलिस को चुनौती- ‘मोनू मानेसर को हाथ लगाया तो…’

जुनैद-नासिर हत्याकांड: हिंदू महापंचायत में राजस्थान पुलिस को चुनौती- ‘मोनू मानेसर को हाथ लगाया तो…’

0
जुनैद-नासिर हत्याकांड: हिंदू महापंचायत में राजस्थान पुलिस को चुनौती- ‘मोनू मानेसर को हाथ लगाया तो…’

[ad_1]

हिंदू महापंचायत के चलते मानेसर में लगा जाम

हिंदू महापंचायत के चलते मानेसर में लगा जाम
– फोटो : अमर उजाला/एएनआई

विस्तार

भिवानी में जुनैद और नासिर को जलाकर मार देने वाली घटना में आरोपी बनाए गए मोनू मानेसर के समर्थन में आज मानेसर में हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में सैकड़ों लोगों के बीच राजस्थान पुलिस को खुली धमकी भी दी गई। पुलिस को चेताया गया है कि अगर मोनू मानेसर को गिरफ्तार करने राजस्थान की पुलिस आई तो वह अपने पैरों पर लौटकर नहीं जाएगी।

महापंचायत में माइक पर मोनू मानेसर की तारीफ में कसीदे पढ़े गए। कहा गया कि मोनू मानेसर यहां का गौरव है। अगर वह नहीं होता तो यह इलाका मिनी पाकिस्तान बन चुका होता। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा गया कि, अगर पुलिस मोनू मानेसर के यहां छापे डालती है तो वह अपने पैरों पर वापस नहीं जाएगी।

इस महापंचायत में सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हुई जिसने हाईवे पर बैठकर जाम भी लगा दिया था। इसके कारण घंटों तक मानेसर की सड़कों पर जाम लगा रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विरोध कर रहे महापंचायत के लोगों ने हाईवे खाली किया।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here