Home Breaking News Gautam Adani: 27 दिन में गौतम अदाणी ने जितनी दौलत गंवाई, उतने में पाकिस्तान का आधा कर्ज उतर जाता, जानें सबकुछ

Gautam Adani: 27 दिन में गौतम अदाणी ने जितनी दौलत गंवाई, उतने में पाकिस्तान का आधा कर्ज उतर जाता, जानें सबकुछ

0
Gautam Adani: 27 दिन में गौतम अदाणी ने जितनी दौलत गंवाई, उतने में पाकिस्तान का आधा कर्ज उतर जाता, जानें सबकुछ

[ad_1]

गौतम अदाणी

गौतम अदाणी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति रहे गौतम अदाणी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। पोर्ट्स से पावर तक के कारोबार से जुड़े अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी की संपत्ति अब 50 बिलियन डॉलर से भी नीचे आ गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के सोमवार 20 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार गौतम अदाणी की संपत्ति 49.1 बिलियन डॉलर है और वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 25वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, दूसरी ओर फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार गौतम अदाणी 47.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 25वें नंबर पर हैं। 

24 जनवरी को गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की थी। 140 पन्नों की इस रिपोर्ट ने अदाणी ग्रुप को हिलाकर रख दिया। इसके बाद से अदाणी ग्रुप्स के शेयरों में भारी बिकवाली जारी है। अदाणी की कमाई लगातार प्रभावित हो रही है। आंकड़े देखें तो 24 जनवरी से आज 20 फरवरी तक 27 दिन के अंदर गौतम अदाणी की दौलत 77.3 बिलियन डॉलर कम हो गई है। ये रकम अगर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मिल जाती तो उनका आधा कर्ज इससे चुकता हो सकता था। पाकिस्तान पर अभी कुल 121.75 बिलियन डॉलर बाहरी कर्ज है। 

ऐसे में आइए समझते हैं कि इन 27 दिनों में अदाणी ग्रुप के साथ क्या-क्या हुआ? कितनी दौलत कम हुई और आगे क्या हो सकता है? 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here