Home Breaking News IND W vs IRE W T20 Live: आयरलैंड पर जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने उतरेगी टीम इंडिया, थोड़ी देर में टॉस

IND W vs IRE W T20 Live: आयरलैंड पर जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने उतरेगी टीम इंडिया, थोड़ी देर में टॉस

0
IND W vs IRE W T20 Live: आयरलैंड पर जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने उतरेगी टीम इंडिया, थोड़ी देर में टॉस

[ad_1]

05:52 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: आयरलैंड की टीम कितनी मजबूत?

आयरलैंड की बात करें तो यह टीम अपने तीन मैच हारकर विश्व कप से बाहर हो चुकी है। अब यह टीम जीत के साथ अपने सफर का अंत करना चाहेगी। आयरलैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा भारत की विकेटकीपर ऋचा घोष होंगी। ऋचा घोष ने मेगा इवेंट में बेहद सटीकता के साथ एक फिनिशर की भूमिका निभाई है। 19 साल की यह खिलाड़ी इस विश्व कप में अब तक आउट नहीं हुई है और इससे पता चलता है कि वह किस फॉर्म में है। ऋचा ने तीन मैचों में 141.86 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ 47 रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन डेथ ओवरों में उनकी शानदार पारी व्यर्थ गई।

आयरलैंड के लिए ऑरला प्रेंडरगास्ट बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। 20 वर्षीय ऑरला आयरलैंड की प्रमुख रन-स्कोरर हैं, जिन्होंने 36.33 के औसत और 131.32 के स्ट्राइक-रेट से तीन मैचों में 109 रन बनाए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन बनाए थे। उनके नाम 6.22 के इकॉनमी रेट से एक विकेट भी है।

05:49 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: भारत के लिए सीधा समीकरण

भारत के लिए सेमीफाइनल का समीकरण बहुत सीधा है। अगले मैच में जीत उन्हें इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में ले जाएगी। ऐसे में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान मुकाबले से बाहर हो जाएंगे। अगर भारत हारता है, तो पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के पास सेमीफाइनल खेलने का मौका रहेगा। एक हार टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

वेस्टइंडीज का भाग्य अब उनके अपने हाथ में नहीं है, हालांकि उन्होंने रविवार को पाकिस्तान को तीन रन से हरा दिया और तीसरे स्थान पर हैं। यदि आयरलैंड भारत को हरा देता है, तो पाकिस्तान को आगे बढ़ने के लिए हीथर नाइट की इंग्लैंड के खिलाफ जीत की आवश्यकता होगी। भारत की तुलना में पाकिस्तान का नेट रन रेट बेहतर है।

05:43 PM, 20-Feb-2023

IND W vs IRE W T20 Live: आयरलैंड पर जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने उतरेगी टीम इंडिया, थोड़ी देर में टॉस

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला आयरलैंड से है। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ग्रुप-बी यानी भारत के ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। यह मैच सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here