[ad_1]

Microsoft Bing
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट के एआई बिंग (Bing) चैटबॉट के अब लिए चिंताएं शुरू हो रही हैं। दरअसल, हाल ही में एआई चैटबॉट ने परमाणु कोड चोरी करने की धमकी दी थी और अब दावा किया जा रहा है कि बिंग ने यूजर को धमकी दी है कि वह उसकी निजी जानकारी दुनिया को बता देगा और उसका करियर बर्बाद कर देगा। इस चैट को लेकर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च फेलो टोबी ऑर्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट में बिंग को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि एआई बिंग पटरी से हट रहा है, यह देखकर हैरान हूं। इससे पहले चैटबॉट ने वायरस फैलाने और एक रिपोर्टर को प्रपोज करने के बाद अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए कहा था। बता दें कि कंपनी ने नए बिंग सर्च इंजन पर पाबंदी भी लगा दी है।
[ad_2]
Source link