[ad_1]

पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों की जर्सी में सट्टेबाजी वेबसाइटों का प्रचार है
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग में यहां के इस्लामिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पीएसएल की तीन फ्रेंचाइजी पर ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के सरोगेट विज्ञापनों को बढ़ावा देने और सख्त इस्लामी कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप है। पीएसएल में प्रमुख रूप से एक्सबेट, बाजीबेट और मेलबेट जैसी कंपनियों के सरोगेट विज्ञापनों दिखाए जा रहे हैं। टीमें अपनी जर्सी और खिलाड़ियों की किट में इन कंपनियों के लोगो और नाम का उपयोग कर उनका प्रचार कर रही हैं। एक टीम ने कैसीनो कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए हैं।
पाकिस्तान में किसी भी रूप में सट्टेबाजी और जुए पर प्रतिबंध है लेकिन ऑफ-शोर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सरोगेट विज्ञापन के माध्यम से खुद को बढ़ावा देने के लिए घरेलू टी20 टूर्नामेंट का उपयोग कर रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। पीसीबी की यह चुप्पी सभी फ्रेंचाइजी को इन सट्टेबाजी कंपनियों के साथ करार करने की स्वीकृति देती है।
[ad_2]
Source link