Home Sports Women’s T20 World Cup : स्‍मृति मंधाना ने आयरलैंड को जमकर कूटा! भारत ने पक्‍का किया SF का टिकट

Women’s T20 World Cup : स्‍मृति मंधाना ने आयरलैंड को जमकर कूटा! भारत ने पक्‍का किया SF का टिकट

0
Women’s T20 World Cup : स्‍मृति मंधाना ने आयरलैंड को जमकर कूटा! भारत ने पक्‍का किया SF का टिकट

[ad_1]

नई दिल्‍ली. आयरलैंड के खिलाफ खेले गए महिला टी20 विश्‍व कप के मुकाबले में भारत की टीम ने डकवर्थ लूइस नियम की मदद से जीत दर्ज की. भारत को मुकाबले में पांच रन से जीत मिली. इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. टीम इंडिया के लीग स्‍टेज के मैचों का आज अंत हो गया है. चार में से तीन मैच जीतकर भारतीय महिला टीम ग्रुप-2 के प्‍वाइंट्स टेबल पर नंबर-2 पर रहते हुए क्वालीफाई किया.

इस ग्रुप में पहले स्‍थान पर इंग्‍लैंड की टीम है जिसने अबतक खेले सभी तीन मैच जीते हैं. उनका अभी भी एक मैच बचा है. ग्रुप-1 की बात करें तो वहां से अबतक ऑस्‍ट्रेलियाई टीम नॉकआउट स्‍टेज में अपनी जगह पक्‍की कर चुकी है.

सौतेली बहन को दिल दे बैठा MotoGP सुपर स्‍टार…11 साल गुपचुप चला रिश्‍ता…प्रेग्‍नेंसी ने खोल दी पोल!

धोनी को WC फाइनल से पहले ही समझ आ गई थी श्रीलंकाई कप्‍तान की चाल! रेफरी को 2 बार टॉस के लिए किया मजबूर

पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. ओपनिंग बैटर स्‍मृति मंधाना ने सर्वाधिक 87 रनों का योगदान दिया. वो अपने शतक से 13 रन से चूक गई. यह स्‍मृति के टी20 अंतरराष्‍ट्रीय करियर का अबतक का सबसे बड़ा स्‍कोर भी है. स्‍मृति ने अपनी पारी में 155 की स्‍ट्राइकरेट से रन बनाए. इस दौरान उनके बैट से नौ चौके और तीन छक्‍के आए. एक और छक्‍का जड़ने के प्रयास में स्‍मृति बाउंडी पर कैच आउट हो गई.

लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में टीम के दो विकेट आउट हो चुके थे. एक बैटर रन आउट हुआ जबकि दूसरे को रेनुका ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया.

Tags: Cricket news, Indian women cricketer, Smriti mandhana, Women’s T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here