Home Sports कप्तान और कोच ने प्लेइंग इलेवन से निकाला, ईश्वर की शरण में पहुंचे सूर्यकुमार यादव, पत्नी संग की पूजा

कप्तान और कोच ने प्लेइंग इलेवन से निकाला, ईश्वर की शरण में पहुंचे सूर्यकुमार यादव, पत्नी संग की पूजा

0
कप्तान और कोच ने प्लेइंग इलेवन से निकाला, ईश्वर की शरण में पहुंचे सूर्यकुमार यादव, पत्नी संग की पूजा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले दो टेस्ट मैच का नतीजा वक्त से पहले ही निकल गया. नागपुर टेस्ट में भारत ने ढाई दिन में पारी और 132 रन से मुकाबला जीता तो वहीं दिल्ली में 3 दिन में 6 विकेट से मैच को जीता. इस सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव को दूसरे मैच के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. तीसरे टेस्ट से पहले वो तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे.

टी20 क्रिकेट में कोहराम मचाने वाले बैटर सूर्यकुमार यादव के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुछ अच्छा नहीं रहा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में उनको टेस्ट डेब्यू का मौका मिली जहां वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. सूर्यकुमार यादव को नागपुर टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी. उनके फिट होकर वापस लौटने के साथ ही सूर्यकुमार को बाहर बैठने पर मजबूर होना पड़ा.

Tags: India vs Australia, Suryakumar Yadav



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here