Home Sports शोएब अख्तर का खुलासा, कहा- मुझे बॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई, मिला था लीड एक्टर का रोल

शोएब अख्तर का खुलासा, कहा- मुझे बॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई, मिला था लीड एक्टर का रोल

0
शोएब अख्तर का खुलासा, कहा- मुझे बॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई, मिला था लीड एक्टर का रोल

[ad_1]

नई दिल्ली. शोएब अख्तर (Shoaib akhtar) दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड आज भी पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज अख्तर के नाम ही है. वे अपनी बेबाक बात रखने के लिए जाने जाते हैं. इस बीच उन्होंने बड़ा खुलासा किया है. अख्तर ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म गैंगस्टर (Gangster) में लीड रोल करने का ऑफर मिला था. 2005 में आई बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्‌ट की क्राइम ड्रामा फिल्म गैंगस्टर के लिए अख्तर से सपंर्क किया गया था. हालांकि वे इस फिल्म में नजर नहीं आए थे.

ट्रिब्यून एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, शोएब अख्तर को महेश भट्‌ट की ओर से एप्रोच किया गया था. पिछले साल अख्तर ने अपनी बायोपिक रावलपिंडी एक्सप्रेस: रेसिंग अगेंस्ट द ऑड्स के टाइटल का खुलासा किया था. लेकिन पिछले दिनों उनका प्रोडक्शन टीम से विवाद हो गया था और उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को भारत में काफी पसंद किया जाता है. कई मौके पर वे भारतीय खिलाड़ियों का सपोर्ट भी करते भी नजर आए हैं.

ऑस्ट्रेलिया को 2 हार ने पटरी से उतारा, 2 और खिलाड़ी घर लौटेंगे, अब तक 5 ने छोड़ा साथ

47 साल के शोएब अख्तर ने 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. उन्होंने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 178, वनडे में 247 जबकि टी20 में 19 विकेट झटके. वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 450 से अधिक विकेट ले चुके हैं.

Tags: Gangster, Mahesh bhatt, Pakistan, Shoaib Akhtar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here