Home Breaking News Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदल गया दुल्हन का इरादा, बोली- ‘नहीं करूंगी इससे शादी, फिर बुलाया गया दूसरा दूल्हा

Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदल गया दुल्हन का इरादा, बोली- ‘नहीं करूंगी इससे शादी, फिर बुलाया गया दूसरा दूल्हा

0
Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदल गया दुल्हन का इरादा, बोली- ‘नहीं करूंगी इससे शादी, फिर बुलाया गया दूसरा दूल्हा

[ad_1]

दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो)

दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादी समारोह के दौरान जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे। यहां घुड़चढ़ी की रस्म के बाद दूल्हा जयमाल के स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था, तभी दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे खूब समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दुल्हन ने उस लड़के के साथ सात फेरे लिए जिसके साथ पहले शादी टूट चुकी थी।

मामला बरहन थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र के पचमान शहपुर गांव निवासी युवक से साथ तय हुई। किसी बात पर एक सप्ताह पहले यह रिश्ता टूट गया था। इससे घर वालों ने आनन-फानन में उसकी शादी ताजंगज थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ तय कर दी। 

दूल्हा हंसी खुशी बरात लेकर पहुंचा

16 फरवरी को तय समय पर दूल्हा हंसी खुशी बरात लेकर पहुंचा। घर में खुशियों का माहौल था। बरात में घुड़चढ़ी की रस्म धूमधाम से की गई। इसके बाद जयमाल होना था। दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था। लेकिन, घुड़ चढ़ी के दौरान उसने दूल्हा देखा तो उसे पसंद नहीं आया। 

इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके इस फैसले से घर में जैसे मातम पसर गया। चारो ओर सन्नाटा छा गया। घर वाले दुल्हन को समझाते रहे। लेकिन, वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। इसकी जानकारी वर पक्ष में पहुंची तो लोग सन्न रह गए। दुल्हन के मना कर देने पर दोनों पक्षों के हुए खर्चे का लेनदेन हो गया। इसके बाद दूल्हा समेत पूरी बरात बैरंग लौट गई।

जिसके साथ टूटी थी शादी, उसी के साथ लिए फेरे

बरात वापस होने के बाद घर में मातम जैसा माहौल था। दुल्हन के परिजन ने इसकी जानकारी पचमान शहपुर में दी, जहां पहले उसकी शादी टूट गई थी। इस बार युवक के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। अगले ही दिन वह बरात लेकर आ गए। इसके बाद धूमधाम से शादी की गई। वह दुल्हन को अपने साथ विदा कराकर ले गए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here