[ad_1]

जेम्स एंडरसन और रविचंद्रन अश्विन
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज का स्थान गंवा दिया है। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 40 साल की उम्र में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। अश्विन के अलावा भारत के रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
एंडरसन पिछले हफ्ते माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट लिए थे और इंग्लैंड ने यह मैच 267 रन से जीता था। इसी प्रदर्शन के दम पर एंडरसन ने 40 साल की उम्र में एक बार फिर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने पैट कमिंस से शीर्ष गेंदबाज का ताज छीना। कमिंस चार साल तक टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज रहे।
यह छठा मौका है, जब 2003 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एंडरसन ने टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह मई 2016 में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे थे। इसके बाद 2018 में वह पांच महीने तक शीर्ष टेस्ट गेंदबाज रहे। इसके बाद कगिसो रबाडा ने उन्हें हटाया। अब एंडरसन ने फिर दमदार वापसी की है। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सिर्फ मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न से पीछे हैं। एंडरसन के नाम 682 टेस्ट विकेट हैं, शेन वॉर्न ने 708 और मुथैया मुरलीधरन ने 800 टेस्ट विकेट लिए हैं।
[ad_2]
Source link