[ad_1]

डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। टेस्ट सीरीज से पहले ही उसके कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। उसके बाद टीम को शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार मिली। फिर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी सीरीज से बाहर हो गए। उनके बाद अब दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर भी बाकी बचे दोनों टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे।
वॉर्नर के दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान कोहनी में चोट लगी थी। उसके बाद वह मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर पाए थे। मैट रेनशॉ दूसरे टेस्ट में वॉर्नर के कन्कशन रिप्लेसमेंट बने थे। पहली पारी में वॉर्नर और दूसरी पारी में रेनशॉ ने बल्लेबाजी की थी। वॉर्नर शुरुआती दो टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 26 रन ही बनाए। वह टेस्ट के बाद होने वाली वनडे सीरीज से वापसी कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link