Home Breaking News IND vs AUS: क्या तीसरे टेस्ट में मिलेगी शुभमन गिल को जगह? केएल राहुल के भविष्य को लेकर हरभजन ने कही बड़ी बात

IND vs AUS: क्या तीसरे टेस्ट में मिलेगी शुभमन गिल को जगह? केएल राहुल के भविष्य को लेकर हरभजन ने कही बड़ी बात

0
IND vs AUS: क्या तीसरे टेस्ट में मिलेगी शुभमन गिल को जगह? केएल राहुल के भविष्य को लेकर हरभजन ने कही बड़ी बात

[ad_1]

केएल राहुल और शुभमन गिल

केएल राहुल और शुभमन गिल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इस बात की चर्चा काफी तेज है कि टीम इंडिया प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी या नहीं। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल को लेकर सबसे ज्यादा बात हो रही है। दूसरे टेस्ट के बाद जब अंतिम दो मुकाबलों के लिए टीम चुनी गई तो उन्हें जगह दी गई। माना जा रहा था कि राहुल का पत्ता इस बार कट जाएगा, लेकिन चयनकर्ता और टीम प्रबंधन ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। हालांकि, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा।

हरभजन ने भविष्यवाणी की है कि तीसरे टेस्ट में राहुल की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे। दरअसल, तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में किसी को भी उपकप्तान नहीं बनाया गया है। राहुल को टीम में तो रखा गया है, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उनसे उपकप्तानी छिन ली गई है। ऐसे में हरभजन को लगता है कि उन्हें तीसरे टेस्ट में प्लेइंग-11 से भी बाहर किया जा सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here