[ad_1]
MS Dhoni IPL Retirement: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से तो रिटायरमेंट ले लिया लेकिन आईपीएल में वह अभी भी अपने चाहने वालों को खेलते हुए नजर आते हैं. आईपीएल में धोनी बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. इस साल आईपीएल की तारीखों का भी ऐलान हो गया है लेकिन अब जो बड़ी खबर सामने आई है उससे क्रिकेट के दीवानों के लिए एक झटका लगने वाला है. दरअसल, धोनी अपना आखिरी क्रिकेट मैच इसी साल खेलेंगे और इसकी तारीख का भी ऐलान हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.
[ad_2]
Source link