Home Breaking News UK Visa: ब्रिटेन ने यंग प्रोफेशनल स्कीम के तहत भारतीयों के लिए 2400 वीजा की घोषणा की

UK Visa: ब्रिटेन ने यंग प्रोफेशनल स्कीम के तहत भारतीयों के लिए 2400 वीजा की घोषणा की

0
UK Visa: ब्रिटेन ने यंग प्रोफेशनल स्कीम के तहत भारतीयों के लिए 2400 वीजा की घोषणा की

[ad_1]

भारत और ब्रिटेन का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)।

भारत और ब्रिटेन का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना के तहत पात्र भारतीयों के लिए इस महीने के अंत में 2,400 वीजा (Visa) उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की। औपचारिक रूप से पिछले महीने शुरू की गई यह योजना 18 से 30 वर्ष के बीच के भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में दो साल तक रहने और काम करने की अनुमति देती है।

भारत में ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा साझा किए गए एक अपडेट के अनुसार, 18 से 30 वर्ष के बीच के भारतीय नागरिक अन्य उपयुक्त मानदंडों को पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग ने नई योजना के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड जारी करते हुए कहा कि यह 18-30 वर्ष की आयु के बीच भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।

आवेदकों के पास उपयुक्त शैक्षणिक योग्यता – स्नातक डिग्री स्तर या उससे ऊपर और बचत के रूप में 2,530 पाउंड (लगभग 2.6 लाख रुपये) होना चाहिए। उनके कोई आश्रित बच्चे नाबालिग भी नहीं होने चाहिए। इसके लिए शुरुआत 28 फरवरी को होगी और दो मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को बाद में आमंत्रण में दी गई समय सीमा तक अपने वीजा के लिए आवेदन करना होगा, जो आमतौर पर 30 दिनों के भीतर होता है। सफल उम्मीदवार को अपने वीजा के लिए आवेदन करने के छह महीने के भीतर ब्रिटेन की यात्रा करनी होगी।

वीजा के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

वीजा के लिए आवेदन शुल्क 259 जीबीपी (लगभग 26,000 रुपये) निर्धारित किया गया है, इसी के साथ इसमें स्वास्थ्य देखभाल सरचार्ज के रूप में एडिशनल कॉस्ट 940 जीबीपी (करीब 94 हजार रुपये) शामिल की गई है। उन्हें यह भी साबित करना होगा कि उनके पास व्यक्तिगत बचत के रूप में 2,530 पाउंड हैं।

जो लोग इस वीज़ा को प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें 259 पाउंड (लगभग 26,000 रुपये) का आवेदन शुल्क और 940 पाउंड (लगभग 94,000 रुपये) का स्वास्थ्य अधिभार देना होगा। उन्हें यह भी साबित करना होगा कि उनके पास व्यक्तिगत बचत में 2,530 पाउंड (लगभग 2.6 लाख रुपये) हैं।

पात्रता मानदंड बताता है कि ब्रिटेन में 24 महीने तक रहने और काम करने के लिए वीजा दिया जाएगा। वीजा की वैध अवधि के दौरान यूके में प्रवेश किया जा सकता है, किसी भी वक्त यहां से आया भी जा सकता है और वापस भी जाया जा सकता है। इस बार वीजा पाने में असफल रहने पर पात्र लोगों को आगे भी मौका दिया जाएगा। जुलाई में फिर से यह मौका मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

ब्रिटिश नागरिकों को भी इसी तरह का वीजा देगा भारत

पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के उनके समकक्ष ऋषि सुनक के बीच हुए समझौते में पारस्परिक व्यवस्था के तहत ब्रिटिश नागरिकों को भी भारत में रहने और काम करने के लिए इसी तरह के वीजा की पेशकश की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here