Home Breaking News Amritsar: तलवारें-बंदूकें लेकर पहुंचे अमृतपाल के हजारों समर्थकों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिसकर्मियों से की मारपीट

Amritsar: तलवारें-बंदूकें लेकर पहुंचे अमृतपाल के हजारों समर्थकों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिसकर्मियों से की मारपीट

0
Amritsar: तलवारें-बंदूकें लेकर पहुंचे अमृतपाल के हजारों समर्थकों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिसकर्मियों से की मारपीट

[ad_1]

अजनाला थाने के बाहर हंगामा

अजनाला थाने के बाहर हंगामा
– फोटो : ANI

विस्तार

सिख संगठन वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की ओर से अजनाला पुलिस को दी गई धमकी के बाद गुरुवार को अजनाला थाने के बाहर अमृतपाल के हजारों समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों के साथ हंगामा कर दिया। अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया। इस दौरान अमृतपाल के समर्थकों ने कुछ पुलिस कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट भी की। कुछ गाड़ियां भी भीड़ में शामिल लोगों की ओर से तोड़ी गई है। जैसे ही भीड़ ने पुलिस नाकों पर हमला किया तो वहां तैनात पुलिस कर्मचारी पीछे हट गए।

इसके बाद अमृतपाल और उसके समर्थक मार्च करते हुए थाने के बिल्कुल बाहर पहुंच गए और अमृतपाल के समर्थकों ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी अमृतपाल के समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है। अमृतपाल और उसके समर्थक एक ही बात पर अड़े हुए हैं कि उनके ऊपर दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए और जो दो आदमी उनके पकड़े गए हैं उनको तुरंत रिहा किया जाए।

अमृतपाल सिंह के कुछ समर्थक सुबह थाना अजनाला के बाहर पहुंचे जहां पहले ही तैनात पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में जब अमृतसर देहात के एसएसपी मौके पर पहुंचे तो हिरासत में लिए युवकों को छोड़ दिया गया। अजनाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। अमृतपाल सिंह ने चेतावनी दी थी कि अगर उस पर और उसके साथियों पर दायर एफआईआर बुधवार शाम तक रद्द न की गई तो वह अपने समर्थकों समेत थाना अजनाला का घेराव करने पहुंचेगा।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here