Home Sports उनका करियर दांव पर लगा था… 18 साल बाद अभिनेत्री ने भारतीय कप्तान से ब्रेकअप को लेकर तोड़ी चुप्पी

उनका करियर दांव पर लगा था… 18 साल बाद अभिनेत्री ने भारतीय कप्तान से ब्रेकअप को लेकर तोड़ी चुप्पी

0
उनका करियर दांव पर लगा था… 18 साल बाद अभिनेत्री ने भारतीय कप्तान से ब्रेकअप को लेकर तोड़ी चुप्पी

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली ने 1996 में डोना से शादी की थी
गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई यादगार जीत दर्ज की

नई दिल्ली. क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच वर्षों पुराना नाता रहा है. कई खिलाड़ियों ने अभिनेत्रियों संग ब्याह रचाया तो कइयों का प्यार परवान नहीं चढ़ सका. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का भी एक अभिनेत्री के साथ नाम जुड़ा था लेकिन कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद दोनों अलग हो गए. इस रिलेशनशिप के बारे में खुद अभिनेत्री ने 18 साल बाद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था. गांगुली की जब अभिनेत्री नगमा (Nagma) के साथ अफेयर की खबर आई तब वह शादी शुदा थे.

भारतीय क्रिकेट टीम को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाले ‘प्रिंस ऑफ कोलकता’ यानी सौरव गांगुली ने 1996 में पड़ोस में रहने वाली डोना गांगुली (Dona Ganguly) से शादी की थी. इसके बाद साल 2000 में गांगुली का नाम अभिनेत्री नगमा के साथ जुड़ने लगा. दोनों के बीच अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगी. कहा जाने लगा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. तब ना तो गांगुली ने और ना ही नगमा ने इसपर कोई ऑफिशियल बयान दिया. हालांकि नगमा ने 18 साल के बाद इस रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी थी. तब नगमा ने बताया था कि दोनों क्यों अलग हुए थे.

यह भी पढ़ें:रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक… 3 भारतीय क्रिकेटर्स जिनकी कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान.. धाकड़ ऑलराउंडर्स की वापसी

‘तब लोग टीम की हार को नहीं कर पा रहे थे बर्दाश्त’
नगमा ने कहा था, ‘हम दोनों के बारे में तब काफी कुछ कहा गया था, लेकिन दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा. उस समय जिसके मन में जो आया उसने हमारे बारे में कहा. साल 2000 में जब गांगुली करियर के शीर्ष पर थे तब लोग टीम इंडिया की हार को और कप्तान के खराब प्रदर्शन को पचा नहीं पा रहे थे जिसका सीधा असर हमारे रिलेशनशिप पर पड़ा.’

दादा ने कई युवाओं का करियर संवारा
सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई मुकाम हासिल किए. दादा ने कई युवाओं का करियर संवारा. गांगुली की कप्तानी में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और हरभजन सिंह सरीखे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया. बकौल नगमा, ‘ तब सौरव गंगुली का करियर दांव पर लगा था. ऐसे में किसी ना किसी को तो अलग होना ही था. उस समय गांगुली ने करियर पर फोकस रखना सही समझा. मुझे लगता है कि गांगुली का यह फैसला सही था. ‘

गांगुली ने 196 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की
सौरव गांगुली ने कुल 196 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की. इस दौरान भारत ने 97 मैच जीते जबकि 79 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इसमें टेस्ट मैच भी शामिल है जिनमें भारत ने 15 टेस्ट ड्रॉ खेले. गांगुली की कप्तानी में भारत का कोई भी मैच टाई नहीं रहा.

Tags: Nagma, Sourav Ganguly, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here