[ad_1]

रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की वजह से चर्चा में हैं। इन दिनों रणबीर कपूर जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान बीबीसी की एक रिपोर्टर ने उनसे बॉलीवुड के मौजूदा माहौल को लेकर सवाल पूछा। इस पर रणबीर कपूर ने काफी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। एक्टर ने फिल्म ‘पठान’ के कलेक्शन का जिक्र करते हुए उल्टा रिपोर्टर से ही सवाल पूछ डाला।
रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर रणबीर कपूर से पूछती नजर आ रही हैं, ‘बॉलीवुड का माहौल पूरा डाइसी चल रहा है…’, रिपोर्टर अपना सवाल पूरा भी नहीं कर पाते इतने में रणबीर कपूर एकदम चौंक कर कहते नजर आ रहे हैं, ‘क्या बात कर रही हैं? पठान का कलेक्शन देखा कि नहीं?’ इसके बाद रणबीर पूछते नजर आ रहे हैं, ‘किस पब्लिकेशन से हैं आप?’ रिपोर्टर कहती नजर आईं, ‘बीबीसी’। इसके बाद बाद रणबीर कपूर ने रिपोर्टर से मुस्कुराते हुए कहा, ‘बीबीसी न्यूज! अभी तो आपके भी यहां कुछ चल रहा है न? उसका क्या…पहले वो जवाब दो।’
#RanbirKapoor roasts media persons of india by referring to #SRK‘s #Pathaan collectionpic.twitter.com/KrHkmAuT3Z
— Harminder 🍿🎬🏏 (@Harmindarboxoff) February 22, 2023
रणबीर की बात पर रिपोर्टर ने कहा, ‘वो हम बताएंगे आराम से।’ इस पर रणबीर कपूर ने भी कहा, ‘तो…मैं भी बताऊंगा आराम से।’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रणबीर के इस वीडियो पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘रणबीर आप बहुत मस्त बंदे हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसे कहते हैं करारा जवाब।’ आपको बता दें कि शाहरुख खान की पठान घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 519.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
रणबीर कपूर को हाल ही में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 (DPIFF 2023) में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। हाल ही में इस अवॉर्ड पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं इसका हकदार नहीं हूं।’ रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की बात करें तो इस फिल्म में वह श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है।
[ad_2]
Source link