[ad_1]
मजनू भाई से लेकर आरडीएक्स तक का नाम सुनते ही सबके दिमाग में एक ही फिल्म का नाम आता है और वह है ‘वेलकम’…बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक अक्षय कुमार, कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की दीवानगी लोगों के बीच आज भी है। अक्षय, कटरीना के साथ-साथ नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल सहित अन्य कई कलाकारों की अदाकारी के सजी इस फिल्म के हर सीन ने लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया था। 2007 के बाद साल 2015 में इस फिल्म का सीक्वल भी दर्शकों को खूब भाया था। इन दिनों बॉलीवुड में इसके तीसरे पार्ट यानी ‘वेलकम 3’ को लेकर गपशप चल रही है। ऐसे में फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
Box Office Report: ‘चींटी’ की चाल का मुकाबला नहीं कर पा रहा ‘शहजादा’, ऐसा रहा SRK की ‘पठान’ का हाल
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट को पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ कहा जा रहा था, लेकिन अब फिल्म को ‘वेलकम 3’ ही पुकारा जाने वाला है। यह फिल्म जल्द ही दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म फिरोज नाडियाडवाला की होगी। इस फिल्म में मुन्ना भाई यानी संजय दत्त, सर्किट यानी अरशद वारसी और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अगर इन रिपोर्ट्स में जरा भी सच्चाई है तो यह ‘हेरा फेरी 3’ के बाद अक्षय कुमार की बैक टू बैक दूसरी कॉमेडी फिल्म होगी।
आपको बता दें, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां पहले कहा जा रहा था कि राजू, श्याम और बाबू भाई की जोड़ी से इस बार राजू गायब रहेगा, वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय ने फिर से फिल्म की टीम को ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ का जोरो-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link