Home Breaking News IND W Vs AUS W Live: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, 2020 का बदला लेने उतरी टीम इंडिया

IND W Vs AUS W Live: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, 2020 का बदला लेने उतरी टीम इंडिया

0
IND W Vs AUS W Live: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, 2020 का बदला लेने उतरी टीम इंडिया

[ad_1]

06:04 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। 

04:33 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: गेंदबाजी में रेणुका ने ही किया है प्रभावित

गेंदबाजी में रेणुका सिंह ही एकमात्र ऐसी गेंदबाज हैं जिन्होंने अब तक टूूर्नामेंट में प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने कुल सात विकेट लिए हैं, जिसमें 15 रन देकर पांच विकेट तो इंग्लैंड के खिलाफ थे। राधा यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ को अलग हटकर प्रदर्शन करना होगा। वहीं दीप्ति शर्मा को एक बार फिर अहम भूमिका निभानी होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर, 2022 में खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 4-1 से हराया है।

04:32 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: मंधाना का फॉर्म में होना सकारात्मक पक्ष

दूसरा सकारात्मक पक्ष स्मृति मंधाना का वापस फॉर्म में लौटना है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 56 गेंद में 87 रन की अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली, जिसमें उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए। मंधाना ने जब भी भारत को अच्छी शुरुआत दी भारत ने बड़ा स्कोर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेटियों को सेमीफाइनल में जीतना है तो स्मृति मंधाना को एक बार आगे आकर बड़ी पारी खेलनी होगी। साथ ही ऋचा घोष को एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी को दोहराना होगा।

04:32 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: एक साल में भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया को हराया है

भारतीय टीम के पास सकारात्मक पक्ष यह है कि मार्च, 2021 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सिर्फ दो मैच हारे हैं। इन दोनों ही मुकाबलों में भारत ने उसे धूल चटाई है। 2020 के टी20 विश्व कप के ग्रुप दौर में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। टी20 विश्व कप में भी दोनों टीमें पांच बार भिड़ी हैं, जिसमें दो बार भारत जीता है।

04:17 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: पूजा वस्त्राकर बाहर, हरमनप्रीत के भी खेलने पर संदेह

महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर बीमार हो गई हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पूजा वस्त्राकर बाहर हो गई हैं। वहीं हरमनप्रीत कौर का भी इस मैच में खेलना मुश्किल है। 

पूजा वस्त्राकर को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उनके गले में संक्रमण हुआ है। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत अब तक बुखार से उबर नहीं पाई हैं। हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव अस्पताल पहुंची थीं और जांच कराई। अब तक यह साफ नहीं है कि हरमनप्रीत इस मैच में खेलेंगी या नहीं। फिलहाल मेडिकल टीम सभी खिलाड़ियों की देखरेख कर रही है।

04:14 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: हरमनप्रीत, शेफाली को बनाने होंगे रन

हरमनप्रीत कौर की टीम ने ग्रुप बी में चार मैच खेले, जिसमें उसने तीन में जीत हासिल की और इंग्लैंड के खिलाफ उसे 11 रन से हार मिली। भारत ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम चार में पहुंचा। भारतीय टीम का टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन विजेताओं सरीखा नहीं रहा है। खासतौर पर शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर अब तक टूर्नामेंट में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास भी नहीं पहुंची हैं। हरमनप्रीत ने ग्रुप मैचों में 13, 4, 33 और 16 रन की पारियां खेली हैं। वहीं शेफाली ने 24, 8, 28, 33 के स्कोर बनाए हैं। शेफाली की दिक्कत यह रही है कि छोर बदलने में भी सुस्त रही हैं।

04:13 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप में किस कदर दबदबा रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है इस टीम ने अब तक हुए सात टी20 विश्व कप में से छह में फाइनल में प्रवेश किया है और पांच बार विजेता बना है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2020 टी20 विश्व कप के फाइनल में और कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।

04:11 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: 22 मैचों से नहीं हारी ऑस्ट्रेलियाई टीम

टी20 विश्व कप का पिछला फाइनल 2020 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, लेकिन इस बार ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में टकराने जा रही हैं। भारत की बेटियों को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए गुरुवार को लगातार 22 मैचों से अपराजेय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन करना होगा। मैच से कुछ घंटे पूर्व टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर मुकाबले से बाहर हो गई हैं। उनके गले में संक्रमण हो गया है।

04:02 PM, 23-Feb-2023

IND W Vs AUS W Live: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, 2020 का बदला लेने उतरी टीम इंडिया

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया से है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने उतरेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में सात में से छह बार फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद कठिन रहने वाला है। थोड़ी देर में टॉस होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here