Home Breaking News Pawan Khera: सात घंटे की उठापटक के बाद रिहा हुए पवन खेड़ा, SC के निर्देश पर द्वारका कोर्ट ने दी जमानत

Pawan Khera: सात घंटे की उठापटक के बाद रिहा हुए पवन खेड़ा, SC के निर्देश पर द्वारका कोर्ट ने दी जमानत

0
Pawan Khera: सात घंटे की उठापटक के बाद रिहा हुए पवन खेड़ा, SC के निर्देश पर द्वारका कोर्ट ने दी जमानत

[ad_1]

जमानत मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते पवन खेड़ा

जमानत मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते पवन खेड़ा
– फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली एयरपोर्ट से असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट के आदेश बाद द्वारका कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें 30 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया।कोर्ट से बाहर आने के बाद खेड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मामले को लेकर अभी कोई बात नहीं करूंगा क्योंकि केस कोर्ट में है। उन्होंने बताया कि अब मैं रायपुर में हो रहे अधिवेशन में शामिल होने जा रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि मुझे असम पुलिस ने अवैध तरीके से गिरफ्तार किया। मुझे उन्होंने एफआईआर और नोटिस की कॉपी तक नहीं दिखाई। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है जिसने आज मेरी अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा की। 

बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा अन्य नेताओं के साथ रायपुर में हो रहे अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। इस बीच असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पवन खेड़ा का पहले मेडिकल कराया गया। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चली। पवन खेड़ा की ओर से मनु सिंघवी ने उनकी पैरवी की। उन्होंने सुनवाई के दौरान कोर्ट में खेड़ा की गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की मांग की। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को राहत देते हुए द्वारका कोर्ट को अंतरिम जमानत देने का निर्देश दिया।

साथ ही पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने आपत्तिजनक बयानबाजी के लिए पवन खेड़ा को चेतावनी भी दी है।  कोर्ट ने असम पुलिस और यूपी पुलिस को एफआईआर को एक साथ करने की याचिका पर नोटिस जारी किया है।

दरअसल, गुरुवार को पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर जा रही फ्लाइट में बैठने वाले थे। लेकिन उन्हें रायपुर जाने से रोक दिया गया। कांग्रेस ने पहले दावा किया कि पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया गया। लेकिन बाद में ट्वीट किया कि दावा किया कि पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथ ही कांग्रेस ने सवाल किया कि खेड़ा ने ऐसा कौन सा जुर्म कर दिया। ये तानाशाही नहीं तो क्या है। पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के नेता धरने पर बैठ गए। वहीं, दिल्ली से रायपुर जा रही फ्लाइट 6E-204 को भी रद्द कर दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पवन खेड़ा ने बताया कि ये एक लंबी लड़ाई है और मैं लड़ने के लिए तैयार हूं।

असम पुलिस के IGP लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भुइयां ने कहा कि असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। असम पुलिस का कहना है कि खेड़ा के बयान से माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि पवन खेड़ा को स्थानीय कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली गई है। कोर्ट के बाद खेड़ा को असम लाया जाएगा। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here