Home Breaking News Ukraine Crisis: यूएनजीए में बोला चीन, परमाणु युद्ध नहीं लड़ा जा सकता, यूक्रेन को लेकर कही यह बात

Ukraine Crisis: यूएनजीए में बोला चीन, परमाणु युद्ध नहीं लड़ा जा सकता, यूक्रेन को लेकर कही यह बात

0
Ukraine Crisis: यूएनजीए में बोला चीन, परमाणु युद्ध नहीं लड़ा जा सकता, यूक्रेन को लेकर कही यह बात

[ad_1]

China at UN General Assembly

China at UN General Assembly
– फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन संकट को लेकर बुलाए गए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के विशेष सत्र में चीन ने परमाणु युद्ध को लेकर आगाह किय। चीन ने कहा कि यूक्रेन संकट अभी भी बढ़ रहा है। हम इससे बहुत चिंतित हैं। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, परमाणु युद्ध नहीं लड़ा जा सकता।

अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों पर निशाना साधते हुए चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की पहल करनी चाहिए। हथियार भेजने से शांति नहीं आएगी। हम एक बार फिर दोहराते हैं कि कूटनीति और बातचीत से ही संकट का समाधान किया जा सकता है। यूक्रेन संकट पर इससे मुंह मोड़ नहीं सकते हैं। चीन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आग की लपटों से खेलने और स्वार्थ की तलाश करने के बजाय शांति वार्ता के लिए परिस्थितियां बनानी चाहिए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here