Home Breaking News UP: कपड़ों में शौच करने पर शिक्षिका ने एलकेजी छात्रा को दी खौफनाक सजा, पहले पीटा, फिर उखाड़ लिए सिर के बाल

UP: कपड़ों में शौच करने पर शिक्षिका ने एलकेजी छात्रा को दी खौफनाक सजा, पहले पीटा, फिर उखाड़ लिए सिर के बाल

0
UP: कपड़ों में शौच करने पर शिक्षिका ने एलकेजी छात्रा को दी खौफनाक सजा, पहले पीटा, फिर उखाड़ लिए सिर के बाल

[ad_1]

छात्रा सांकेतिक फोटो

छात्रा सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में एलकेजी की छात्रा के कपड़े गंदे करने पर शिक्षिका ने छात्र-छात्राओं के सामने मासूम को बेरहमी से पीटा। परिवारीजनों का आरोप है कि छात्रा को शौच लगी थी, लेकिन शिक्षिका ने शौचालय जाने के लिए मना कर दिया। असहनीय दर्द होने के कारण छात्रा ने कपड़ों को ही गंदा कर दिया। इस पर शिक्षिका ने छात्रा को बेरहमी से पीटा बल्कि उसके सिर के बालों को नोंचा। छात्रा ने आपबीती परिवारीजन को बताई। पीड़ित के पिता ने इसकी शिकायत सीओ से कर शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

यहां का है मामला 

नगर के मोहल्ला बोझिया में एक निजी स्कूल बीआर आंबेडकर प्राथमिक विद्यालय के नाम से है। इसमें धर्मेंद्र की चार वर्षीय बेटी अनामिका एलकेजी में पढ़ती है। धर्मेंद्र का आरोप है कि बुधवार को अनामिका स्कूल गई थी। स्कूल में उसकी बेटी को शौच लगी तो शिक्षिका से इस बारे में कहा। आरोप है कि शिक्षिका रानी ने स्कूल के शौचालय में उसे नहीं जाने दिया,और डांट कर कक्षा में ही बैठने को कहा। 

छात्रा को पीटा

दर्द असहनीय होने के कारण छात्रा ने कपड़ों को ही गंदा कर दिया, जिससे पास बैठे बच्चों को दुर्गंध आई तो शिक्षिका से शिकायत की। इस पर बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका ने छात्रा को जमकर पीटा। आरोप है कि शिक्षिका ने बच्ची के सिर के बाल पकड़ कर खींचे, जिससे उसके बाल उखड़ गए। जानकारी होते ही अभिभावक में आक्रोश व्याप्त हो गया। बृहस्पतिवार को परिजन छात्रा के साथ एक थैली में उसके सिर के उखड़े हुए बाल लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। 

ये भी पढ़ें-  मजबूर पिता: भूखी न मरे इसलिए बेच दी थी बच्ची, सौदा कराने वाली दो महिला होमगार्ड पर होगी कार्रवाई

थाने पहुंचा पिता

इस संबंध में सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं बीएसए आशीष पांडेय से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। किसी अभिभावक ने उन्हें शिकायत भी नहीं की है। मामले की सही जानकारी कर दोषी पाये जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here