[ad_1]
हाइलाइट्स
अगले 5 सालों में कौन होगा टीम इंडिया का नया सुपरस्टार?
इरफान पठान, हरभजन और वीरेंद्र सहवाग ने बताया.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे महान खिलाड़ियों ने 1970 और 1980 के दशक में टीम इंडिया की कमान संभाली. फिर 1990 के बाद कई सालों तक सचिन तेंदुलकर ने यह काम किया. अब यह काम विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी कर रहे हैं. तो क्या इनके बाद यह जिम्मेवारी कौन लेने वाला है. टीम इंडिया के 3 दिग्गजों ने अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों का खुलासा कर दिया है.
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान एंकर जतिन सप्रू के साथ वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और इरफान पठान मौजूद थे. इस दौरान जतिन ने पूछा कि कौन से बैटर अगले 5 वर्षों में सबसे ऊंचाई पर पहुंच जाएंगे. हरभजन और इरफान का जवाब एक था. जबकि वीरेंद्र सहवाग का जवाब दोनों से हटकर था.
ड्रेसिंग रूम में ईशान किशन पर गरम हो गए थे शिखर धवन, एक बार समझा बुझाकर कर दी थी बोलती बंद
इरफान पठान ने जवाब देते हुए कहा,” शुभमन एक सुपरस्टार हैं. इसे कहने में मुझे शक नहीं है. हरभजन सिंह ने इरफान का समर्थन करते हुए कहा, मेरे लिए भी शुभमन गिल है. मुझे लगता है वह आईपीएल में ही नहीं बल्कि, आगे जाकर इंडिया का भी कप्तान बनेगा.”
वीरेंद्र सहवाग ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा,” पृथ्वी शॉ, अभी तक आईपीएल के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ है कि किसी ने 6 गेंद पर 6 चौके मारे हो. वो एक ही के नाम है.” बता दें कि पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 गेंदों के 6 चौके जड़े थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harbhajan singh, Irfan pathan, Prithvi Shaw, Shubman gill, Team india, Virender sehwag
FIRST PUBLISHED : February 24, 2023, 22:41 IST
[ad_2]
Source link