[ad_1]
हाइलाइट्स
कपिल देव को सोने नहीं देती आज भी मैच की याद.
पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था कड़ा मुकाबला.
नई दिल्ली: क्रिकेट मैचों की बात हो और भारत बनाम पाकिस्तान (Ind vs Pak) मैच का नाम न आए यह असंभव है. भारत और पाकिस्तान के बीच राइवलरी को इन दो देशों के लोग ही नहीं बल्कि, पूरी दुनिया देखना पसंद करती है. इस दोनों टीमों के मैच ने दुनिया भर के फैंस को कई यादें दी है. भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव को आज भी इन दोनों देशों के बीच 1986 में हुआ वह मुकाबला याद है जो आज भी उन्हें सोने नहीं देता.
स्टार स्पोर्ट्स पर वसीम अकरम से बातचीत के दौरान वह भारत और पाकिस्तानी की क्रिकेट राइवलरी पर बात कर रहे थे. इस दौरान कपिल देव को 1986 में हुए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की याद आई, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी. कपिल देव ने इस मुकाबले को याद करते हुए कहा,” हम उस मैच के आखिरी ओवर में चेतन के पास गए हमने उनको कहा था कि आपको लो यॉर्कर मारना है.”
ड्रेसिंग रूम में ईशान किशन पर गरम हो गए थे शिखर धवन, एक बार समझा बुझाकर कर दी थी बोलती बंद
कपिल देव ने आगे कहा,” लेकिन वह दिन जावेद मियांदाद का दिन था. उन्होंने अपना पिछला पांव नीचे रखा और कनेक्ट किया. अभी तक उसकी जब याद आती है तो हम सो नहीं पाते हैं. हम कहते हैं कि वो मैच हारने के बाद अगले 4 सालों तक पूरी टीम का कॉन्फिडेंस काफी नीचे गिर गया था.”
मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 245 रन बनाए थे. जिसमें सुनील गावस्कर ने 92, कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 75 और दिलीप वेंगसरकर ने 50 रनों की पारी खेली थी. 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम के जावेद मियांदाद ने नाबाद 116 रनों की पारी खेलकर आखिरी गेंद छक्का जड़ मुकाबला 1 विकेट से अपने नाम कर लिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs PAK, Javed Miandad, Kapil dev
FIRST PUBLISHED : February 24, 2023, 20:31 IST
[ad_2]
Source link