Home Sports ‘कोई भी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से ज्यादा विकेट नहीं ले सकेगा’, दिग्गज ने भारतीय गेंदबाजों को दे दिया चैलेंज

‘कोई भी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से ज्यादा विकेट नहीं ले सकेगा’, दिग्गज ने भारतीय गेंदबाजों को दे दिया चैलेंज

0
‘कोई भी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से ज्यादा विकेट नहीं ले सकेगा’, दिग्गज ने भारतीय गेंदबाजों को दे दिया चैलेंज

[ad_1]

हाइलाइट्स

जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज हैं.
पूर्व क्रिकेटर ने जेम्स एंडरसन को लेकर कही बड़ी बात.

नई दिल्ली: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने हाल में ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल, वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं. उनकी रेटिंग 866 पहुंच गई है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की है. जेम्स की इस शानदार उपलब्धि के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक एथर्टन ने जेम्स को लेकर बड़ी बात कही है.

एथर्टन ने द टाइम्स के लिए एक कॉलम में लिखा, “किसी के लिए भी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनना खास उपलब्धि होती है. लेकिन 40 की उम्र में ऐसा करना सच में अद्भुत है. जिस तरह कलेंडर बदल रहा है. वैसे-वैसे टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता टी20 के मुकाबले काफी कम हो रही है. एंडरसन को इतने विकेट के लिए 178 मैच खेलने पड़े हैं. कोई भी खिलाड़ी भविष्य में इतने मुकाबले नहीं खेलेगा. खास कर कोई भी तेज गेंदबाज.”

एथर्टन ने आगे लिखा,” टेस्ट क्रिकेट में कोई भी तेज गेंदबाज एंडरसन से ज्यादा विकेट नहीं ले सकेगा. रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं लेकिन एंडरसन का रिकॉर्ड कभी नहीं टूट सकता. जब तक टेस्ट क्रिकेट है मुझे लगता है एंडरसन ऊपर बने रहेंगे. “

विराट कोहली या फिर एमएस धोनी…IPL में कौन है डेथ ओवर स्पेशलिस्ट? आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

बता दें कि एंडरसन ने अब तक 178 टेस्ट मैचों में 682 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने 3 बार 10 विकेट लेने का करनामा किया है. वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड उनसे 111 विकेट पीछे हैं. ऐसे में किसी भी तेज गेंदबाज के लिए एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन सा दिखाई देता है.

Tags: England Cricket, ICC Test Ranking, James anderson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here