[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप (Women T20 World Cup) के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुआई वाली टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) ने 5 रन से मात दी. करो या मरो मैच में हरमनप्रीत जिस तरीके से रनआउट हुईं उसे देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने उनकी तुलना स्कूल गर्ल से कर दी. मैच के बाद भारतीय कप्तान ने नासिर हुसैन को मुंहतोड़ जवाब दिया. हरमनप्रीत ने इस मुकाबले में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 52 रन बनाए.
दरअसल, हरमनप्रीत कौर जब तक क्रीज पर मौजूद थीं, तब तक भारत के लिए सबकुछ ठीकठाक चल रहा था. भारत को एक समय 33 गेंदों पर 41 रन चाहिए थे और उसके पास 6 विकेट बचे थे. तब हरमनप्रीत और विकेटकीपर ऋचा घोष क्रीज पर थीं. भारतीय पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने स्वीप शॉ खेला. हरमन और ऋचा ने एक रन आसानी से ले लिया. लेकिन दूसरे रन के दौरान उनका बैट ग्राउंड पर अटक गया और वह क्रीज में नहीं पहुंच सका. मौके को जाया किया बिना कंगारू विकेटकीपर एलिसा हीली ने तब तक बेल्स गिरा दी. हरमन को भारी मन से पवेलियन लौटना पड़ा.
‘यह दुर्भाग्यपूर्ण था’
हरमनप्रीत कौर को इस तरह से आउट होता देख मौजूदा समय में कमेंट्री कर रहे नासिर हुसैन ने इसे स्कूल गर्ल वाली मिस्टेक बताया. मैच के बाद जब हरमनप्रीत प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं तब नासिर हुसैन को लेकर उनसे सवाल किया गया. हरमन ने अपने बारे में यह सुनते ही हैरान रह गईं. उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा, ‘ मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा है. लेकिन मैं बताना चाहती हूं कि कभी कभी ऐसा होता है. मैंने क्रिकेट में कई बार ऐसा देखा है. रन लेते वक्त बैटर का बल्ला कभी कभी ग्राउंड पर फंस जाता है. यह दुर्भाग्यपूर्ण था. मुझे नहीं लगता कि यह स्कूल गर्ल जैसी मिस्टेक थी. हम परिपक्व हैं और हमें इंटरनेशनल स्तर पर खेलने का अनुभव है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harmanpreet kaur, ICC T20 Women World Cup, Nasser Hussain, Women’s T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : February 24, 2023, 08:14 IST
[ad_2]
Source link