Home Breaking News प्रयागराज में बड़ी वारदात: राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल पर जानलेवा हमला, चलाई गई गोलियां और देसी बम

प्रयागराज में बड़ी वारदात: राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल पर जानलेवा हमला, चलाई गई गोलियां और देसी बम

0
प्रयागराज में बड़ी वारदात: राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल पर जानलेवा हमला, चलाई गई गोलियां और देसी बम

[ad_1]

Prayagraj : घायल उमेश पाल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Prayagraj : घायल उमेश पाल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के चर्चित विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गवाह उमेश पाल को घर में घुसकर गोली मार दी, इसके साथ ही उन पर बम से भी हमला किया गया।  हमले में गंभीर रूप से घायल उमेश को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में उनके अलावा दो पुलिसकर्मी भी घायल हैं। बता दें कि राजू पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद, पूर्व विधायक अशरफ आदि आरोपी हैं। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। 

अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने राजू पाल और एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि उमेश पाल पर गोली अज्ञात बदमाशों के द्वारा चलाई गई। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here