[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोइन खान (Moin Khan) के बेटे आजम खान (Azam Khan) पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में एक के बाद एक धांसू पारियां खेल रहे हैं. इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से बैटिंग करते हुए आजम खान ने गुरुवार को 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. एक वक्त पर उनकी टीम क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स (Quetta Gladiators vs Islamabad United) के खिलाफ बेहद मुश्किल में नजर आ रही थी. मध्यक्रम में बैटिंग के लिए आए पूर्व पाक क्रिकेटर मोइन खान के बेटे ने पहली गेंद से पावर हिटिंग शुरू कर दी. आजम ने मैच में 230 से अधिक की स्ट्राइकरेट से रन बनाए.
आजम खान ने अपनी पारी के दौरान कुल 42 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उनके बैट से 97 रन आए. वो लय में नजर आ रहे थे. 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनके पास चौका लगाकर अपना शतक पूरा करने का मौका था. हालांकि वो ऐसा करने से चूक गए. ओडियन स्मिथ ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. नंबर-5 पर खेलते हुए अपनी पारी में मोइन खान के बेटे ने नौ चौके और आठ छक्के लगाए. इस दमदार बैटिंग के दम पर ही इस्लामाबाद यूनाइटेड ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 220 रन ठोक दिए.
इस मैच में पाकिस्तान की टीम के ऑलराउंडर आसिफ अली का बल्ला भी खूब चला. नबर-6 पर खेलते हुए अली ने 24 गेंदों पर 42 रन बनाए.
वजन को लेकर उड़ता है मजाक
आजम खान एक विकेटकीपर बैट्समैन हैं. वो काफी भारी भरकम खिलाड़ी हैं. जिसके चलते उनकी काफी आलोचना भी होती है. भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान की तर्ज पर ही वो भी मध्यक्रम में खेलते हैं. आजम खान टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं. हालांकि, उन्हें सिर्फ 3 मैच खेलने का मौका मिला. बीते दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में उनका बल्ला जमकर बोला था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, Moin khan, Pakistan super league, PSL
FIRST PUBLISHED : February 24, 2023, 22:28 IST
[ad_2]
Source link