[ad_1]
नई दिल्ली. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अब टीम इंडिया के सामने इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की चुनौती होगी. शुरुआती दो मैचों में ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया की बोलती बंद कर दी है. ऐसे में अब कंगारुओं पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. यूं तो भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक जीत की जरूरत है लेकिन भारत की कोशिश है कि सभी चार मैच जीते जाएं. अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ से भी बाहर कर सकती है. चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंदौर टेस्ट में अब विराट कोहली (Virat Kohli) का डर सताने लगा है.
विराट लगाएंगे इंदौर में नैया पार
इंदौर के होलकर स्टेडियम में विराट कोहली टीम इंडिया की नैया पार लगाएंगे. विराट का यहां रिकॉर्ड बेहद शानदार है. किंग कोहली इंदौर में दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उनके बैट से 76 की औसत से 228 रन आए. विराट कोहली इस पिच पर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. उनके ऊपर मौजूद दो बैटर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. विराट ने सबसे पहले इंदौर में दोहरा शतक लगाया था. इसके बाद मयंक अग्रवाल के बैट से भी यहां डबल सेंचुरी लगी. एक मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान विराट से एक बार फिर वही कमाल दिखाने की उम्मीद है.
शतकों का सूखा भी होगा खत्म
विराट कोहली ने साल 2021 में सीमित ओवरों के क्रिकेट में शतकों के सूखे को खत्म कर दिया था. उन्होंने एशिया कप के दौरान टी20 फॉर्मेट में शतक ठोका. इसके बाद बांग्लादेश दौरे पर उनके बैट से वनडे में भी सेंचुरी आई. अब केवल टेस्ट फॉर्मेट ही बचा है जहां वो अबतक शतक नहीं लगा पाए हैं. दिसंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में हुए डे-नाइट टेस्ट के दौरान आखिरी बार विराट कोहली के बैट से इस फॉर्मेट में शतक आया था. इंदौर में पूर्व कप्तान का रिकॉर्ड बेहद शानदार है. ऐसे में फैन्स को उम्मीद है कि वो यहां शतकों के सूखे का भी अंत कर देंगे.
रोहित की टेंशन होगी खत्म
भले ही ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से क्लीन स्वीप करने की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हो लेकिन रोहित शर्मा को भी यह बात अच्छे से पता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी का दम रखती है. पैट कमिंस एंड कंपनी के पास ऐसे बैटर्स और बॉलर हैं जो किसी भी वक्त टीम की वापसी करा सकते हैं. दिल्ली टेस्ट के दौरान भी टीम इंडिया पारी के आधार पर पिछड़ते-पिछड़ते बची थी. जैसे-तैसे निचले क्रम के बैटर ने भारत की वापसी कराई थी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत को अगले दो में से कम से कम एक मैच को जीतना होगा. रोहित की इस टेंशन को विराट कोहली इंदौर में दूर कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS, India vs Australia, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : February 24, 2023, 21:08 IST
[ad_2]
Source link