[ad_1]

सेमीफाइनल मैच में बड़े खिलाड़ियों की गलतियों के चलते भारत हार गया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का सफर खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत को पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। इस मैच से पहले ही भारत के लिए चुनौतियां शुरू हो गई थीं और कई अहम खिलाड़ी मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं थीं। हालांकि, जब भारतीय टीम खेलने उतरी तो युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम इंडिया मैच में बनी रही। एक समय तक लग रहा था कि भारत मैच जीत सकता है, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ऋचा घोष गलत समय पर आउट हो गईं और टीम इंडिया पांच रन से मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। यहां हम भारत की हार के कारण बता रहे हैं।

मैच से पहले ही कमजोर हुई टीम
सेमीफाइनल मैच से पहले भारत की टीम मुश्किल में फंस गई थी। पूजा वस्त्राकर बीमार होने के कारण नहीं खेल पाईं। कप्तान हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना और राधा यादव जैसी खिलाड़ी मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं थीं। पूजा की जगह स्नेह राणा टीम में शामिल हुईं और मैच भी खेल गईं। पूजा कंजूसी से गेंदबाजी करने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन स्नेह ने चार ओवर में 33 रन लुटा दिए। वहीं, मंधाना और राधा यादव भी कुछ खास नहीं कर पाईं। भारत की करीबी हार में इन बातों का अहम योगदान था, क्योंकि फिटनेस की कमी के चलते भारतीय खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भी कम था।
[ad_2]
Source link