Home Breaking News MCD Delhi: स्टैंडिंग कमेटी चुनाव से पहले ‘आप’ को झटका, बवाना पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल, लगाए ये आरोप

MCD Delhi: स्टैंडिंग कमेटी चुनाव से पहले ‘आप’ को झटका, बवाना पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल, लगाए ये आरोप

0
MCD Delhi: स्टैंडिंग कमेटी चुनाव से पहले ‘आप’ को झटका, बवाना पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल, लगाए ये आरोप

[ad_1]

पवन सहरावत ने भाजपा ज्वाइन की

पवन सहरावत ने भाजपा ज्वाइन की
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीतने के बाद स्टैंडिंग कमेटी में बहुमत हासिल करने की जद्दोजहद कर रही आम आदमी पार्टी को स्थायी समिति के चुनाव से पहले ही तगड़ा झटका लगा है। एक-एक वोट को मैनेज करने में जुटी आम आदमी पार्टी का एक पार्षद शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया।

बवाना वार्ड से आप के टिकट पर चुनाव जीते पार्षद पवन सहरावत ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि सदन में जो हंगामा हुआ था वह आप के इशारों पर किया गया था।

उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी आरोप लगाया। आज सुबह 10 बजे से सिविक सेंटर में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होगा। इस चुनाव में आप और भाजपा दोनों ही पार्टियों के लिए एक-एक वोट कीमती है, ऐसे में पार्टी के एक पार्षद का दूसरी पार्टी में शामिल होना निश्चित रूप से एक तगड़ा झटका है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here