[ad_1]

मेघालय औऱ नगालैंड की शॉल
– फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज को उपहार में मेघालय और नागालैंड की संस्कृति व शिल्प कौशल के प्रतीक दिए।
मेघालय की शॉल में इस्तेमाल किए गए डिजाइन अत्यधिक प्रतीकात्मक हैं, जो जनजाति की संस्कृति और परंपरा में बहुत महत्व रखते हैं। वहीं, नगा शॉल की सबसे उल्लेखनीय विशेषताओं में से एक ज्यामितीय और प्रतीकात्मक डिजाइनों का इस्तेमाल है। डिजाइन जनजाति के मिथकों, किंवदंतियों और विश्वासों से प्रेरित हैं, जिसमें विशिष्ट अर्थ और महत्व वाले डिजाइन हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज शोल्ज के साथ बैठक की। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर शोल्ज ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया।
[ad_2]
Source link