Home Breaking News Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के और विनाशकारी होने का डर, गुटेरस बोले- UN चार्टर का उल्लंघन कर रहा रूस

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के और विनाशकारी होने का डर, गुटेरस बोले- UN चार्टर का उल्लंघन कर रहा रूस

0
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के और विनाशकारी होने का डर, गुटेरस बोले- UN चार्टर का उल्लंघन कर रहा रूस

[ad_1]

रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)।

रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध को शुक्रवार को एक वर्ष पूरे हो गए, लेकिन अब भी यूक्रेनी लड़ाके मैदान में रूसी सेना के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अनायास थोपे गए इस युद्ध के लिए रूस को आक्रांता ठहराया है।

जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि युद्ध और भी  विनाशकारी हो सकता है और यूक्रेनी सेना इससे निपटेगी। उधर, रूस ने दोनबास के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र के सभी हिस्सों पर कब्जा करने के लिए अपना अभियान और तेज करते हुए गोलाबारी जारी रखी है। विशेषज्ञों ने भी चेताया कि यह युद्ध अभी वर्षों तक खिंच सकता है।

यूएन चार्टर का उल्लंघन कर रहा रूस : गुटेरस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने रूसी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमारी सामूहिक अंतरात्मा का अपमान है। वे हमले की बरसी से पहले 11वें आपातकालीन विशेष सत्र में बोल रहे थे।

हमें आजादी से जीने का हक, लेकिन मिल रही मौत : ओलेना संयुक्त राष्ट्र। यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि हमें आजादी से जीने का अधिकार है। जबकि हमें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और मौत दी जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here