Home Breaking News Tamil Nadu: पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम की मां का निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Tamil Nadu: पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम की मां का निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

0
Tamil Nadu: पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम की मां का निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

[ad_1]

ओ पन्नीरसेल्वम (फाइल फोटो)

ओ पन्नीरसेल्वम (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक (AIADMK) से निलंबित नेता ओ पन्नीरसेल्वम की मां ओ पलानीअम्मल  का शुक्रवार को निधन हो गया। पलानीअम्मल ने 95 साल की उम्र में थेनी जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि ओ पलानीअम्मल का शुक्रवार देर शाम निधन हुआ। सूत्रों ने बताया कि पन्नीरसेल्वम शुक्रवार को दिन में चेन्नई में थे। मां के निधन की जानकारी के मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए। शनिवार को पलानीअम्मल का अंतिम संस्कार होगा।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला मेरे लिए कोई झटका नहीं…

इससे पहले, ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ई. पलानीस्वामी को सिर्फ पार्टी के अंतरिम प्रमुख के रूप में जारी रखने की अनुमति दी है, यह उनके लिए कोई झटका नहीं है। पूर्व सीएम ने कहा कि वह न्याय के लिए लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला उनके लिए झटका नहीं है। इस फैसले के बाद हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और अधिक उत्साहित हैं। 

पन्नीरसेल्वम ने चुनाव आयोग (ECI) को पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने 11 जुलाई, 2022 को ‘अवैध प्रस्तावों’ के आधार पर पार्टी के नियमों समेत AIADMK के पदों के संबंध में किए गए किसी भी बदलाव पर विचार नहीं करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह इन प्रस्तावों को लेकर मुकदमा भी दायर करेंगे। ओपीएस ने कहा कि ‘धर्म युद्ध’ जारी है। वह और उनके समर्थक न्याय के लिए लोगों के बीच जाएंगे। लोगों तक पहुंचने का अभियान जल्द ही शुरू होगा और इसे पूरे राज्य में जिलेवार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम धर्म के पक्ष में खड़े होकर न्याय मांगेंगे। हमने शीर्ष अदालत में लड़ाई लड़ी। हमारी टीम तैयार हो गई है। हम जनता की अदालत में जाएंगे। जनता हमारे पक्ष में फैसला सुनाएगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here