[ad_1]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल)
– फोटो : PTI
विस्तार
वामपंथी झुकाव वाले छात्रों ने गुरुवार शाम को विश्व भारती विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सांस्कृतिक समारोह में भाग लेने के लिए परिसर में मौजूद थे। राजनाथ सिंह गुरुवार दोपहर परिसर पहुंचे थे। वह शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की छात्र शाखा डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (डीएसओ) के प्रवक्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों और पुलिस दोनों ने उन्हें इस आधार पर ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग से रोक दिया कि परिसर के अंदर प्रोजेक्टर और स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं है। डीएसओ प्रवक्ता ने कहा कि हमने शुरू में जनवरी में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के बारे में सोचा था, लेकिन बाद में इसे टालने का फैसला किया। जब हमें पता चला कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को विश्व-भारती विश्वविद्यालय आ रहे हैं। हमने शाम को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने का फैसला किया।
वीवीआईपी प्रोटोकॉल के अनुसार की गई कार्रवाई
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिसर में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। रक्षा मंत्री जैसे वीवीआईपी की उपस्थिति के कारण पुलिस ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार जरूरी कदम उठाए। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी विश्व भारती प्रशासन की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें, पश्चिम बंगाल के कई अन्य विश्वविद्यालयों में छात्र संगठनों ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की थी।
[ad_2]
Source link